कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा विधायक का पुतला

बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की विधायक निधि से हुए कार्यों की जांच शुरू न कराने पर कांग्रेसियों का गुस्सा सड़कों पर फूटा। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने नगर में सरकार व प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश रैली निकालकर बस स्टेशन पर विधायक का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 10:23 PM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा  विधायक का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा विधायक का पुतला

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की विधायक निधि से हुए कार्यों की जांच शुरू न कराने पर कांग्रेसियों का गुस्सा सड़कों पर फूटा। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने नगर में सरकार व प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश रैली निकालकर बस स्टेशन पर विधायक का पुतला दहन किया। तत्काल जांच शुरू न होने पर पूरी विधानसभा में धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से सरकार, प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश रैली निकाली। आक्रोश रैली यहां से गोपीनाथ मंदिर होते हुए वापस बस स्टेशन पर लौटी। जहां पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट की विधायक निधि में संपूर्ण बदरीनाथ विधानसभा में 1.50 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। महिला व युवक मंगल दल सामग्री खरीद, स्ट्रीट लाइट खरीद, कूड़ेदानों की खरीद सहित कई अन्य मामलों में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। बिना जीएसटी के फर्जी बिल व फर्जी एमबी बनाकर कार्य किए गए हैं। कहा कि भाजपा विधायक ने अपने चहेते कार्यकत्र्ता की संस्था को कार्य देकर धरातल पर कुछ भी कार्य नहीं किया गया। मामले की शीघ्र जांच न किए जाने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल सिंह रावत, हरेंद्र सिंह राणा, गोपाल सिंह रावत, तेजवीर कंडेरी, रविद्र सिंह, अरविद नेगी, रैजा चौधरी, धीरेंद्र गरोड़िया, युद्धवीर बत्र्वाल, योगेंद्र सिंह बिष्ट, मुकुल बिष्ट, प्रमोद बिष्ट, जयवीर नेगी, प्रदीप नेगी, कुंवर सिंह भ्ाडारी, भगत कन्याल शामिल थे।

फोटो। 12 जीओपीपी 1

कैप्शन। गोपेश्वर बस स्टेशन पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का पुतला दहन करते कांग्रेसी। जागरण

chat bot
आपका साथी