भंडारी की लोकप्रियता से डर गए भाजपा विधायक

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट के जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी पर लगाए गए आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 10:42 PM (IST)
भंडारी की लोकप्रियता से  डर गए भाजपा विधायक
भंडारी की लोकप्रियता से डर गए भाजपा विधायक

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट के जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी पर लगाए गए आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने मंसूबों में कभी भी कामयाब नहीं होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बदरीनाथ क्षेत्र के भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और उनके पति राजेंद्र भंडारी पर गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट है, इसलिए यह सब कुछ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलों की सरकार है। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि चमोली जिले के विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकट ग्वीलों में करोड़ों की लागत का भाजपा कार्यालय जरूर खोला है। कहा कि भाजपा विधायक व पदाधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों के चलते उनसे द्वेष भावना रखकर घ़णित राजनीति करने पर लगे हुए हैं। कहा कि यदि भाजपा इस तरह से लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों को डराने की कोशिश करती है तो कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। पत्रकार वार्ता में मुकुल बिष्ट, योगेंद्र सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश नेगी, अरविद नेगी, जयवीर नेगी, गोपाल सिंह रावत, आनंद सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी