असनोड़ा, घरिया व पुरोहित को मिला जयदीप सम्मान

प्रकाश पुरोहित जयदीप ट्रस्ट की ओर से पत्रकार प्रकाश पुरोहित की याद में दिए जाने वाला जयदीप सम्मान इस वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में गंगा असनोडा पर्यावरण के क्षेत्र में पेड़ वाले गुरुजी धनसिंह घरिया व सामाजिक क्षेत्र में अंकोला पुरोहित को दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:57 PM (IST)
असनोड़ा, घरिया व पुरोहित को मिला जयदीप सम्मान
असनोड़ा, घरिया व पुरोहित को मिला जयदीप सम्मान

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: प्रकाश पुरोहित जयदीप ट्रस्ट की ओर से पत्रकार प्रकाश पुरोहित की याद में दिए जाने वाला जयदीप सम्मान इस वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में गंगा असनोडा, पर्यावरण के क्षेत्र में पेड़ वाले गुरुजी धनसिंह घरिया व सामाजिक क्षेत्र में अंकोला पुरोहित को दिया गया।

सोमवार को गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय गोपेश्वर के प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल व नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की प्राचार्य ममता कपरूवाण के हाथों यह सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में 'उत्तराखंड निर्माण व विकास में पत्रकारिता की भूमिका' विषय पर चर्चा भी की गई। मुख्य वक्ता इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में समाचार पत्रों व पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। समाचार पत्रों के माध्यम से दूसरे स्थानों पर आंदोलन की जानकारी मिलने से लोग इससे जुड़ते चले गए और इसके फलस्वरूप ही हमें राज्य मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया में काफी बदलाव आ गया है, जो एक शोचनीय विषय है।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार समीर बहुगुणा व गंगा असनोड़ा ने अपने स्मरण साझा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भी कुछ लोग पत्रकारिता के सिद्धांत व मूल्यों को विषम परिस्थितियों में भी जिदा रखे हुए। उन्हीं की बदौलत पत्रकारिता समाज में खुद को स्थापित किए हुए है। इस मौके पर प्रकाश पुरोहित जयदीप ट्रस्ट की ट्रस्टी किरन पुरोहित, पत्रकार रजपाल बिष्ट, क्रांति भट्ट, मंगला कोठियाल, प्रमोद सेमवाल, सुशीला सेमवाल, सुरेंद्र रावत, कृष्ण कुमार सेमवाल, संदीप आर्यन, विवेक रावत, मनोज रावत, रणजीत नेगी, राजा तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी