सतोपंथ के पास सेना के पर्वतारोही दल को मिला शव, 2005 में अभियान के दौरान एक जवान हुआ था लापता

सेना के पर्वतारोही दल को वहां चोटी के पास बर्फ में दबा एक शव मिला है। दल में शामिल जवान शव को लेकर माणा आ गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह शव वर्ष 2005 में सेना के अभियान के दौरान लापता हुए जवान का हो सकता है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:43 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:43 PM (IST)
सतोपंथ के पास सेना के पर्वतारोही दल को मिला शव, 2005 में अभियान के दौरान एक जवान हुआ था लापता
सतोपंथ के पास सेना के पर्वतारोही दल को मिला शव।

संवाद सूत्र, जोशीमठ (चमोली)। संतोपंथ अभियान पर गए सेना के पर्वतारोही दल को वहां चोटी के पास बर्फ में दबा एक शव मिला है। दल में शामिल जवान शव को लेकर माणा आ गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह शव वर्ष 2005 में सेना के पर्वतारोहण अभियान के दौरान लापता हुए जवान का हो सकता है।

पिछले माह स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव के तहत सेना के पर्वतीय ब्रिगेड के जवानों का एक दल सतोपंथ ग्लेशियर के लिए रवाना हुआ था। दल में 20 जवान शामिल थे। करीब एक माह अभियान के बाद दल गुरुवार को बदरीनाथ के पास माणा लौट आया। सेना की ओर से मीडिया को जारी बयान में कहा गया है कि जवान अपने साथ एक शव भी लाए हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2005 में सतोपंथ अभियान के दौरान सेना का एक जवान लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद जब उसका पता नहीं चला तो खोजबीन का काम बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शव उसी जवान हो सकता है। उसने सेना की वर्दी और जूते पहने हुए हैं। सेना ने फिलहाल लापता जवान के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार किया है।

पंजीकरण के बाद भी कम आ रहे हैं यात्री

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर ई पास के बाद भी कम ही यात्री दर्शनों के लिए आ रहे हैं। हालांकि प्रतिदिन बिना पास के भी यात्री पांडुकेश्वर पहुंच रहे हैं, जिन्हें प्रशासन लौटा दे रहा है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए 385 यात्री आए हैं। जबकि हेमकुंड दर्शनों के लिए 305 यात्री पहुंचे हैं। बदरीनाथ धाम के लिए अब तक कुल 24256 यात्रियों ने ई पास बुक कराए हैँ। ई पास बुक होने के बाद भी यात्रियों के न आने से बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ नही पा रही है। हेमकुंड साहिब से लौटे यात्री भी बदरीनाथ धाम के दर्शन ई पास न होने से नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- घर से अचानक लापता हुए चार बच्चे, घंटों ढूंढ़ती रही पुलिस; फिर जो कहानी सामने आई आप भी जानिए

chat bot
आपका साथी