आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं का कार्यबहिष्कार शुरू, दिया धरना

एक सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता सेविका मिनी कार्यकत्र्ता संगठन ने तहसील परिसर में जुलूस प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मांग न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं ने मांग को लेकर कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 05:34 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं का कार्यबहिष्कार शुरू, दिया धरना
आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं का कार्यबहिष्कार शुरू, दिया धरना

संवाद सूत्र, जोशीमठ : एक सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता, सेविका, मिनी कार्यकत्र्ता संगठन ने तहसील परिसर में जुलूस प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मांग न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं ने मांग को लेकर कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया है।

जोशीमठ में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं ने सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। उनका कहना है कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। इसको लेकर सरकार से वार्ता भी हुई थी। तब समस्या के निराकरण का भरोसा दिया गया था। परंतु अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। इस मौके पर पुष्पा सगोई, दीपा सेमवाल, सुनीता थपलियाल, बीना कनवासी, शालिनी देवी, नीलम भुजवाण, गीता देवी, राजेश्वरी पंत, अलका फस्र्वाण आदि शामिल थे।

---------------

तहसील परिसर में दिया धरना, भेजा ज्ञापन

पुरोला : आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता ब्लाक संगठन पुरोला की आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर पुरोला में धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि उन्हें सम्मानजनक वेतन मिलना चाहिए। साथ ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं, मिनी कार्यकत्र्ताओं व सहायिकाओं को 600 प्रतिदिन के हिसाब से 18000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाए। उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। ज्ञापन में शीघ्र मांगों का निस्तारण करने तथा 2018 में हुए समझौते पर अमल करने की मांग की। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष नीरू रावत, प्रमिला देवी, सीमा सोनी, विनिता, कुसुम, हेमलता, मीना देवी, राजेश्वरी, कुसुमलता, सुनीता, निशा देवी, आशा देवी, मेनका, बीना देवी, शर्मिला देवी, प्रतिमा देवी, सुलोचना देवी, सरिता देवी, यशोदा देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी