गदेरे में पलटी एंबुलेंस, चालक-सहायक घायल

शनिवार सुबह नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग अंतर्गत कर्णप्रयाग-गैरसैंण राजमार्ग पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गदेरे में पलट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:19 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:19 PM (IST)
गदेरे में पलटी एंबुलेंस, चालक-सहायक घायल
गदेरे में पलटी एंबुलेंस, चालक-सहायक घायल

कर्णप्रयाग: शनिवार सुबह नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग अंतर्गत कर्णप्रयाग-गैरसैंण राजमार्ग पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गदेरे में पलट गई। हादसे में चालक और 108 सहायक कर्मी घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

शनिवार सुबह मरीज को छोड़ नारायणबगड़ जा रही एंबुलेंस मुख्य बाजार से 100 मीटर की दूरी पर गदेरे में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 33 वर्षीय सहायक मनोज निवासी सुनाऊं कुलसारी और 28 वर्षीय चालक भूपेंद्र निवासी रेंस नारायणबगड़ घायल हो गए। चिकित्सक डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।(संसू)

chat bot
आपका साथी