बदरीनाथ विधायक पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट पर विधायक निधि में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 24 घंटे में जांच शुरू न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 05:32 PM (IST)
बदरीनाथ विधायक पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
बदरीनाथ विधायक पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट पर विधायक निधि में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 24 घंटे में जांच शुरू न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच तो 24 घंटे में शुरू कर दी गई। लेकिन, भाजपा विधायक की विधायक निधि की जांच आठ दिन बाद भी शुरू न कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि बदरीनाथ के मौजूदा विधायक महेंद्र भट्ट की ओर से पूरे विधानसभा क्षेत्र में 1.50 करोड़ रुपये की विधायक निधि भाजपा नेता व कार्यकत्र्ता की संस्था को लाभ पहुंचाने के लिए खर्च की गई। आरोप लगाया कि इस राशि से शौचालय, कूड़ेदान, महिला व युवक मंगल दलों को सांस्कृतिक सामग्री, जैविक-अजैविक कूड़ेदान खरीदे जाने थे। कहा कि संस्था की ओर से धरातल पर कुछ कार्य नहीं किया गया और कागजों में निधि की अधिकतर राशि फर्जी बिल बनाकर खर्च कर दी गई। उन्होंने विधायक निधि के कार्यो की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाचार पत्रों में भी निविदाओं का प्रकाशन नहीं किया गया। कहा कि मौजूदा सरकार में दोहरे कानून चल रहे हैं। विधायक निधि के सरकारी धन को फर्जी एमबी बनाकर ठिकाने लगाया गया। उन्होंने कहा कि पक्ष व विपक्ष के लिए कानून बराबर होने चाहिए। विधायक निधि में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाए कि सत्ता का इस्तेमाल कर विधायक खुद पर लगे आरोपों की जांच रुकवाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने दो नवंबर को जिलाधिकारी चमोली, गढ़वाल कमिश्नर व सरकार को पत्र भेजने के बाद भी आज तक विधायक निधि में हुए घपले की जांच शुरू नहीं हो पाई है। इस अवसर पर उनके साथ उषा रावत, अरविद नेगी, हरेंद्र सिंह राणा, रविद्र नेगी, योगेंद्र सिंह बिष्ट, तेजवीर कंडेरी, मुकुल बिष्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी