बदरीनाथ से लौट रहे नोएडा के यात्रियों की कार चमोली के पास खाई में गिरी, तीन की मौत, तीन घायल

बदरीनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे नोएडा के यात्रियों की कार चमोली कस्बे के निकट खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:41 PM (IST)
बदरीनाथ से लौट रहे नोएडा के यात्रियों की कार चमोली के पास खाई में गिरी, तीन की मौत, तीन घायल
वापस लौट रहा दिल्ली नोएडा के यात्रियों का वाहन चमोली कस्बे के निकट गहरी खाई में गिर गया।

संवाद सहयोगी, गोपेश्‍वर: बदरीनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे नोएडा के यात्रियों की कार चमोली कस्बे के निकट खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

नोएडा से छह यात्री दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम आए थे। रविवार देर शाम दर्शन के बाद वापस लौटते हुए बदरीनाथ हाईवे पर चमोली कस्बे से 500 मीटर की दूरी पर कार अलकनंदा नदी किनारे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एक बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। हादसे में नोएडा निवासी 26 वर्षीय अरविंद और 31 वर्षीय संदीप तोमर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 30 वर्षीय हरेंद्र, 26 वर्षीय सुशील अवाना, 26 वर्षीय अक्षित और 27 वर्षीय दीपक घायल हो गए। सूचना के बाद चमोली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय निवासियों के साथ यात्रियों ने भी रेस्क्यू में मदद की।

इसके बाद चारों घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 के जरिये गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दीपक की भी मौत हो गई। वहीं अक्षित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल रेफर किया गया है। दोनों शवों को गोपेश्वर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

 रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने से युवक की मौत

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग संगम बाजार में गौरीकुंड हाईवे पर सुरंग के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कानपुर के एक युवक की मौत हो गई। पत्थर युवक के सिर पर लगा। स्थानीय लोग उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की जेब से एक मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। बताया कि 27 वर्षीय कानपुर सिसमौं निवासी अंकुर अवस्थी पांच दिन ऊखीमठ में होटल में रहा। इसके बाद वह बदरीनाथ से लौट रहा था। रुद्रप्रयाग में रुकने के बाद उसे ऊखीमठ जाना था। इस दौरान यह घटना हुई। मृतक के घर सूचना दे दी गई है। (संस)

यह भी पढ़ें- रायवाला: सड़क किनारे मृत पड़े थे गुलदार और शख्स, आटो से टकराने पर हुआ हादसा

chat bot
आपका साथी