मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना जारी

गोपेश्वर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 06:53 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:13 AM (IST)
मांगों को लेकर डीएम  कार्यालय पर धरना जारी
मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना जारी

गोपेश्वर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना बुधवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जबतक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने सरकार व प्रशासन की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना जारी रखा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार उनकी मांगों के निराकरण को लेकर गंभीर नहीं है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने विकासखंड मुख्यालयों में धरना दे रहे हैं। यह आंदोलन राज्य स्तर पर चल रहा है। धरना देने वालों में संगठन की दशोली ब्लॉक अध्यक्ष अनीता नेगी, उपाध्यक्ष गुड्डी देवी, गीता नेगी, कमला देवी, पुष्पा देवी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी