चारों धाम में दर्शनों को पहुंचे 589 यात्री

मूसलाधार बारिश और जगह-जगह हाइवे अवरुद्ध रहने के बावजूद रविवार को चारों धाम में यात्रियों की आमद अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:10 AM (IST)
चारों धाम में दर्शनों को पहुंचे 589 यात्री
चारों धाम में दर्शनों को पहुंचे 589 यात्री

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: मूसलाधार बारिश और जगह-जगह हाइवे अवरुद्ध रहने के बावजूद रविवार को चारों धाम में यात्रियों की आमद अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। बदरीनाथ धाम में जहां 380 यात्रियों ने दर्शन किए, वहीं केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों की संख्या 164 रही। जबकि, गंगोत्री-यमुनोत्री में 45 यात्रियों ने दर्शन किए।

बदरीनाथ में हर दिन यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। रविवार को चमोली जिले में जमकर बारिश हुई, बावजूद इसके 380 यात्रियों भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। बदरीनाथ के मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दर्शन कर वापस लौट रहे यात्री पांडुकेश्वर व जोशीमठ सहित अन्य पड़ावों पर विश्राम के लिए रुक रहे हैं। उधर, केदारनाथ धाम में 164 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। जबकि, 270 लोग सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। सोनप्रयाग में तैनात यात्रा कानून-गो एमएल अंजवाल ने बताया कि इनमें 245 यात्री हैं। जबकि, गंगोत्री धाम में 21 और यमुनोत्री धाम में 24 यात्रियों ने दर्शन किए।

chat bot
आपका साथी