1672 तीर्थयात्रियों ने किए चारों धाम में दर्शन

चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। शुक्रवार को केदार बाबा के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग से शाम छह बजे तक 377 यात्री रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:59 PM (IST)
1672 तीर्थयात्रियों ने किए चारों धाम में दर्शन
1672 तीर्थयात्रियों ने किए चारों धाम में दर्शन

जागरण टीम, गढ़वाल: चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। शुक्रवार को केदार बाबा के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग से शाम छह बजे तक 377 यात्री रवाना हुए। जबकि, बदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए 385 यात्री आए। वहीं गंगोत्री धाम में 510 और यमुनोत्री धाम में 400 यात्रियों ने दर्शन किए। हेमकुंड साहिब में 305 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका।

शुक्रवार को सोनप्रयाग से दोपहर शाम छह बजे तक 377 यात्री रवाना हुए। इनमें 329 अन्य प्रदेश, जबकि 48 स्थानीय लोग शामिल रहे। 18 से 23 सितंबर तक केदारनाथ में कुल 3642 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रदेश के चारों धामों में निरंतर तीर्थयात्रियों को दर्शन की सुविधा दी जा रही है।

उधर, ई-पास जारी होने के बावजूद बदरीनाथ धाम की यात्रा पर कम ही यात्री दर्शनों के लिए आ रहे हैं। हालांकि प्रतिदिन बिना पास के भी यात्री पांडुकेश्वर पहुंच रहे हैं, जिन्हें प्रशासन लौटा दे रहा है।

उधर, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को गंगोत्री धाम में 510 तीर्थयात्रियों ने मां गंगा के दर्शन किए, जबकि यमुनोत्री धाम में 400 यात्री मां यमुना के दर्शन को पहुंचे। यमुनोत्री धाम के लिए शुक्रवार को बड़कोट तहसील प्रशासन ने 165 आफलाइन पास जारी किए। जबकि, भटवाड़ी तहसील प्रशासन ने नौ यात्रियों को पास जारी किए। बीते वर्ष 2020 में चारधाम यात्रा पूरी तरह बंद रहने से धामों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं यात्रा से जुड़े व्यवसायियों का व्यवसाय भी ठप रहा। इस साल भी यात्रा कुछ महीनों बंद रही। अब चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटने के बाद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में पसरा सन्नाटा धीरे-धीरे टूटने लगा है। यात्रा शुरू होते ही हर दिन अच्छी तादाद में यात्री दोनों धामों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी