कांग्रेस बोली, देश का सबसे बड़ा घोटाला बन गया है राफेल डील

बागेश्वर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राफेल देश का सबसे बड़ा घोटाला है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:50 PM (IST)
कांग्रेस बोली, देश का सबसे बड़ा घोटाला बन गया है राफेल डील
कांग्रेस बोली, देश का सबसे बड़ा घोटाला बन गया है राफेल डील

बागेश्वर, [जेएनएन]: कांग्रेस ने राफेल घोटाले को लेकर एकबार फिर से बीजेपी को आड़े हाथ ले लिया है। युवा कांग्रेस का कहना है कि राफेल डील वर्तमान में देश का सबसे बड़ा घोटाला बन गया है। जिसमें भाजपा पूरी तरह से शामिल है। देश के लोगों को जरूरत है कि वे इस सरकार का असली चेहरा देखें। देश की रक्षा के नाम पर इस तरह की हरकत को देश की जनता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

बागेश्वर के एसबीआइ तिराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया। इस दौरान यूवा कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन कठायत ने कहा कि देश भक्ति का हवाला देने वाले लोग रक्षा सौदों में भी घोटाला कर रहे हैं। जिससे मौजूदा सरकार के मंसूबों को बेहतर समझा जा सकता है। 

कठायत ने कहा कि देश में मंहगाई चरम पर है। आम आदमी की जरूरत की चीजें तेजी से मंहगी होती जा रही हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में आम आदमी परेशान है। नगर अध्यक्ष कांग्रेस धीरज कोरंगा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जनता का विश्वास उठ चुका है। ऐसे में अगले चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।  

यह भी पढ़ें: सीमांत युवा मोर्चा ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बोला हल्ला 

यह भी पढ़ें: जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी यूकेडी

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त पर कांग्रेस ने सदन में किया हंगामा

chat bot
आपका साथी