संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर बल देने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 10:42 PM (IST)
संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता
संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, कपकोट : ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर बल देने को कहा। कार्यकर्ताओं से संगठित होकर आगामी चुनाव में जुटने की अपील की। मौके पर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। ग्रामीण उत्थान समिति पनौरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नवनिर्वाचित ब्लाक इकाई का स्वागत किया गया। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो-दो नामों के चयन किए गए। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि संगठन ही किसी पार्टी की ताकत होती है। इसलिए गांव-गांव तक कांग्रेस की नीत रीति को ले जाना होगा। इसके लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले। उन्होंने राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। वह इस बार जरुर भाजपा को सबक सीखाएगी। इसके लिए हमें भी तैयार रहना है। जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। इसके साथ ही जनता की हर समस्या के समाधान के लिए भी संघर्ष को तैयार रहना होगा। ब्लाक अध्यक्ष दीपक गढि़या ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। अगली बैठक 10 जनवरी को कांग्रेस कार्यालय भराड़ी में आयोजित होगी। जिसमें पदाधिकारियों का चयन कर सूची जिला कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी। कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर राम सिंह कपकोटी, महिमन गढि़या, करम सिंह दानू, गोविद सिंह ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, वंदना ऐठानी, सुरेश खेतवाल, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कवि जोशी, सुंदर मेहरा, गोविद बिष्ट, प्रकाश काण्डपाल, अर्जुन भट्ट, भूपेश गढि़या, चामू देवली, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री प्रवीन कोरंगा, भूपेश ऐठानी, भीम सिंह गढि़या, गोकुल देव, जवाहर सिंह कोरंगा, नरेंद्र कोरंगा, राजेंद्र कोरंगा, नंदन कोश्यारी, हरीश जोशी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी