जिला विकास प्राधिकरण को हटाकर लेंगे दम

अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष और प्राधिकरण हटाओ संघर्ष सीमित अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि पहाड़ से प्राधिकरण को हटाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पालिका का हक छीनकर प्राधिकरण को दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:17 PM (IST)
जिला विकास प्राधिकरण को हटाकर लेंगे दम
जिला विकास प्राधिकरण को हटाकर लेंगे दम

जासं, बागेश्वर : अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष और प्राधिकरण हटाओ संघर्ष सीमित अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि पहाड़ से प्राधिकरण को हटाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पालिका का हक छीनकर प्राधिकरण को दिया है। नक्शे पास करना आदि पालिका के पास थे। उससे पालिका की आय होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।

स्थानीय टीआरसी परिसर में पत्रकारवार्ता में प्रकाश जोशी ने कहा कि कानून धरातलीय स्थिति और भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर बनना चाहिए। प्राधिकरण लागू करते समय पहाड़ की भौगोलिक स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया। प्राधिकरण स्थगित होने से यह अवैध वसूली का जरिया बना हुआ है। सरकार ने विनियमित क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों से प्राधिकरण स्थगित करने की बात की थी। उसके बाद अवैध निर्माण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 72 वां संविधान संशोधन ग्राम पंचायतों के उन्नयन और 74 वां संशोधन नगर पालिकाओं की मजबूती के लिए बना था। सरकार संविधान विरोधी काम कर रही है। जिससे नगर पंचायत और नगर पालिकाएं कमजोर हो गई हैं। प्राधिकरण हटाओ मोर्चा बागेश्वर के पंकज पांडे ने कहा कि विधायक ने गत दिनों इंटरनेट मीडिया के एक चैनल पर बयान दिया है। वह शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि विधायक को यह मालूम नहीं है कि बागेश्वर महायोजना कब लागू हुई। प्राधिकरण के कारण नगर में दो लोगों की मौत हुई। लेकिन वह इसे मानने से भी इनकार कर रहे हैं। मोर्चा के रमेश कृषक पांडे ने कहा कि विधायक ने अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी