पत्नी को पीटकर सड़क पर छोड़ा

बागेश्वर में जिला मुख्यालय में गोमती पुल के समीप एक पति अपनी पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर सड़क पर छोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 06:18 PM (IST)
पत्नी को पीटकर सड़क पर छोड़ा
पत्नी को पीटकर सड़क पर छोड़ा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला मुख्यालय में गोमती पुल के समीप एक पति अपनी पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर सड़क पर छोड़ गया। काफी देर के बाद राहगीरों ने घायल महिला को थाने ले गए। जहां पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। जांच में पता चला कि उनका पहले से विवाद चल रहा है।

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे गोमती पुल के पास सड़क पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। महिला के हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। इसकी जानकारी किसी ने वन स्टाप सेंटर को दी। उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इस दौरान राहगीर की नजर रोती बिलखती महिला पर पड़ी तो वह उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला की बात सुन तुरंत कार्रवाई की और उसके पति से पूछताछ की। जिसमें उनका आपसी विवाद निकला। दोनों को काउंसिलिग के लिए वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनकी पहले भी काउंसलिग कराई गई है। एक बार फिर काउंसलिग कराई जाएगी।

बतादें कि पहाड़ पर महिला अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जो एक चिंतनीय है। इस मामले में पुलिस ने कई पर कार्रवाई भी कर चुकी है लेकिन इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी