जलसंस्थान संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जासं बागेश्वर उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 06:29 AM (IST)
जलसंस्थान संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
जलसंस्थान संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जासं, बागेश्वर: उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कर्मचारियों ने इस मांग को लेकर तीसरे दिन प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शनिवार को संविदा कर्मचारी जल संस्थान कार्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी के प्रदर्शन किया। कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी संवेदनशील नहीं रह गए हैं। उन्हें चार महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों को कई बार दे दी है। इसके बाद भी उनकी मांगों का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। अब उन्होंने आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। एक सप्ताह के भीतर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन को उग्र रूप देंगे। उनके आंदोलन को पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से ही कर्मचारियों की मांग पूरी कराई जाएगी। इस बार वे आश्वासनों के भरोसे आंदोलन नहीं तोड़ा जाएगा। अध्यक्षता अध्यक्षता संजीव परिहार तथा संचालन नवीन चंद्र पांडे ने किया। इस मौके पर जियाउल हक, हरीश सिंह, रोहित राम, गणेश सिंह, हयात सिंह, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, नईम मोहम्मद, प्रताप सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी