वालीबाल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

बागेश्वर : जिला खेल विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हो गय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 11:08 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:08 PM (IST)
वालीबाल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
वालीबाल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

बागेश्वर : जिला खेल विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हो गया है। डिग्री कॉलेज खेल मैदान में खेले जा रही प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य बीसी तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों का महत्व बढ़ा है और खिलाड़ियों को मुकाम भी मिल रहा है। शुक्रवार को छह मैच खेले गए। जिसमें जवाहर नवोदय सिमार को विवेकानंद इंटर कॉलेज ने 2-0 से हराया। दूसरा मैच स्टेडियम ए और टकनार के मध्य खेला गया। टकनार 2-0 से जीती। स्टेडियम बी और कांडा के मध्यम खेले गए मैच में कांडा ने दो गोल दांगे जबाव में स्टेडियम बी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। देवतोली और बदियाकोट के मध्य खेली गई प्रतियोगिता में बदियाकोट ने दो गोल दांगे और जीत हासिल की। बाजीरोट और चंतोला के बीच हुए मुकाबले में चंतोला ने दो गोल किए जबकि बाजीरोट की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। कांडा अआर भ्टा के बीच रोमांचक मैच हुआ। भेटा ने दो-शून्य से मैच जीता। जिला खेल अधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि 22 को भी मैच जारी रहेंगे।

chat bot
आपका साथी