ग्रामीण ने बंदूक से गोली दागी, खुद हुआ घायल

राजस्व पुलिस क्षेत्र गागरीगोल के एक गांव में ग्रामीण ने शनिवार देर रात बंदूक से खुद को गोली मार ली जिससे वह घायल हो गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 10:24 PM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 06:20 AM (IST)
ग्रामीण ने बंदूक से गोली दागी, खुद हुआ घायल
ग्रामीण ने बंदूक से गोली दागी, खुद हुआ घायल

संवाद सूत्र, गरुड़: राजस्व पुलिस क्षेत्र गागरीगोल के एक गांव में ग्रामीण ने शनिवार देर रात बंदूक से फायर झोंक दिया, जिससे वह खुद घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में सीएचसी बैजनाथ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहसील के गड़खेत गांव निवासी महेश चंद्र पुत्र आनंद बल्लभ ने शनिवार देर रात अपने घर के पास बंदूक से फायर झोंक दिया। गोली उसके दाहिने कनपटी को रगड़ते हुए निकल गई। इस घटना में महेश चंद्र घायल हो गया। परिजन घायलावस्था में उसे तत्काल सीएचसी बैजनाथ लाए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण डरे-सहमे अपने-अपने घरों में दुबक गए। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार की प्रात: राजस्व उपनिरीक्षक सुंदर सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपित युवक की बंदूक कब्जे में ली और परिजनों से पूछताछ की।

परिजनों ने उन्हें बताया कि महेश चंद्र के पास बंदूक है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। राजस्व उपनिरीक्षक परिहार ने बताया कि आरोपित महेश चंद्र आए दिन परिवार में झगड़ा करता रहता है। ग्रामीण भी उसकी हरकतों से परेशान हैं। उन्होंने बताया आइपीसी की धारा 25 व 27 आ‌र्म्स एक्ट के तहत महेश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बंदूक का लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। महेश चंद्र के घर लौटने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी