गरुड़ के पुराने बाजार में मृत मिले दो कबूतर

गरुड़ स्थित पुरानी बाजार गरुड़ स्थित लाल पुल के पास शुक्रवार सुबह दो कबूतर मृत पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 04:41 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 04:41 PM (IST)
गरुड़ के पुराने बाजार में मृत मिले दो कबूतर
गरुड़ के पुराने बाजार में मृत मिले दो कबूतर

संवाद सूत्र, गरुड़ : पुरानी बाजार गरुड़ स्थित लाल पुल के पास शुक्रवार सुबह दो कबूतर मृत पाए गए। सुबह घूमने जाने वालों की नजर इन कबूतरों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने मृत कबूतरों को कब्जे में लिया।

पुरानी बाजार में लाल पुल के पास बबलू पांडे की दुकान में शटर के ऊपर कबूतरों ने अपना आशियाना बना रखा है। शुक्रवार सुबह उनकी दुकान के बरामदे में एक कबूतर मृत मिला। आस-पास के दुकानदारों ने बर्ड फ्लू की आशंका के चलते वन विभाग को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत कबूतर को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान उन्हें खेत में एक अन्य कबूतर मृत अवस्था में मिला। वन विभाग ने दोनों मृत कबूतरों को पशुपालन विभाग को सौंप दिया है।

मृत कबूतरों का परीक्षण करने के बाद पशु चिकित्सक डा. पीके पाठक ने बताया कि कबूतरों की मौत सामान्य है। उनमें बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं पाए गए। प्रदेश में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग अलर्ट है। वह लगातार सैंपल इकट्ठा कर रहा है। अब तक चार पक्षियों की मौत हो गई है, जिनमें तीन ब्लू विसलिग थ्रस्ट और एक कौआ है। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में किसी प्रकार के बर्ड फ्लू के मामले सामने नहीं आए हैं। फिर भी विभाग इसको लेकर लगातार नजर बनाए हुए है। इस तरह के प्रत्येक मामले में गंभीरता बरती जा रही है।

chat bot
आपका साथी