न्याय पंचायतों में टोलियां गठित, घर-घर जाकर धन करेंगे संग्रह

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर धन संग्रह करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 11:37 PM (IST)
न्याय पंचायतों में टोलियां गठित, घर-घर जाकर धन करेंगे संग्रह
न्याय पंचायतों में टोलियां गठित, घर-घर जाकर धन करेंगे संग्रह

संवाद सूत्र, गरुड़ : अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर धन संग्रह करेंगे। इसके लिए न्याय पंचायतों में टोलियों का गठन कर दिया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत गरुड़ मंडल की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ में आयोजित की गई। बैठक में धन संग्रह के लिए गरुड़ के प्रत्येक न्याय पंचायत में टोलियां का गठन किया गया और राम भक्तों को जिम्मेदारी सौंपी गई। आगामी मकर संक्रांति के अवसर पर पंद्रह जनवरी से टीमें प्रत्येक न्याय पंचायत के प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर धन संग्रह करेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के खंड कार्यवाह गिरीश चंद्र फुलारा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने जा रहा है। इस अवसर पर पालक अधिकारी कैलाश चंद्र जोशी, हिसाब प्रमुख सीएस बड़सीला, अभियान प्रमुख कैलाश बिष्ट, सह प्रमुख हरीश रावत आदि मौजूद थे।

इधर, बागेश्वर में भाजपा ने ओबीसी मोर्चा की जिला व मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें दिनेश गोस्वामी, पूरन पुरी, भूपेश गोस्वामी, दिनेश गिरी उपाध्यक्ष, लक्ष्मी नाथ गोस्वामी, माया गिरी जिला महामंत्री, मोहन पुरी, हीरा सिंह, बद्री गिरी, अजय थापा, हिमांशु गिरी जिला मंत्री, नंदन गोस्वामी कोषाध्यक्ष, नवीन पुरी को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसके अलावा खरेही मंडल में हीरा सिंह थापा, बागेश्वर नगर नंदन सिंह थापा, गरुड़ मंडल रमेश गोस्वामी, शिखर नरेंद्र गिरी, दुगनाकुरी दिवान गिरी, कांडा कमस्यार कुंदन सिंह बोरा को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।

chat bot
आपका साथी