बागेश्वर शहर में भीड़भाड़ शारीरिक दूरी का नियम फिर टूटा

बागेश्वर शहर में गुरुवार को उमड़ी भीड़ से शारीरिक दूरी के नियम टूटते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:04 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:04 PM (IST)
बागेश्वर शहर में भीड़भाड़ शारीरिक दूरी का नियम फिर टूटा
बागेश्वर शहर में भीड़भाड़ शारीरिक दूरी का नियम फिर टूटा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : शहर में गुरुवार को उमड़ी भीड़ से शारीरिक दूरी के नियम टूट गए। दोपहर दो बजे से दुकानें बंद रहने से सुबह की शिफ्ट में अधिकतर लोग खरीदारी को आने लगे हैं। हालांकि व्यापारियों ने मास्क और शारीरिक दूरी नियम के लिए ग्राहकों से अपील की। नगर की अधिकतर दुकानें गांवों पर आधारित हैं। गांव के लोग शहर आए तो भीड़भाड़ बढ़ जाती है। दुकानों का समय वर्तमान में सुबह सात से दोपहर दो बजे तय है। इसके कारण ग्रामीण सुबह की शिफ्ट में बाजार का रुख कर रहे हैं। इससे गुरुवार को बाजार में खासी भीड़ उमड़ आई। लोगों ने दो बजे तक जमकर खरीदारी की। इस दौरान शारीरिक दूरी के नियम भी टूटते रहे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि ऐसे कोरोना को हराया नहीं जा सकता है। दुकानों को बिना व्यापारियों की सहमति के बंद करने का एलान किया गया है। पुलिस प्रशासन लगातार दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि संकरी गली, सड़कों पर शारीरिक दूरी नियम का पालन करा पाना टेड़ी खीर हो गई है। उन्होंने कहा कि वह इस बंद से सहमत नहीं हैं। कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, शराब की पंजीकृत दुकानें, मेडिकल स्टोर, सब्जी, परचून, जनरल स्टोर आदि शाम सात बजे तक खुल रहे हैं। जबकि जूता, चप्पल, कपड़ा, रेडीमेट गारमेंट, इलेक्ट्रानिक्स, कंप्यूटर, मोबाइल आदि शॉप दो बजे बंद हो रही हैं। कहा, लग्न आदि का सीजन चल रहा है, जिसके कारण डिमांड के अनुरूप दुकानें खोली जानी चाहिए। उधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि मास्क और शारीरिक दूरी नियम का पालन कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी