ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान्य नहीं हुए हालात

बर्फबारी के बाद तीसरे दिन भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हालात सामान्य नहीं हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 06:14 AM (IST)
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान्य नहीं हुए हालात
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान्य नहीं हुए हालात

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बर्फबारी के बाद तीसरे दिन भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हालात सामान्य नहीं हुए। मार्ग सुचारू नहीं होने से 10 हजार की आबादी सीधे प्रभावित हो रही है। वहीं, विद्युत पोल गिरने से कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल है।

बर्फबारी के बाद कपकोट क्षेत्र के कई मल्ला दानुपर क्षेत्र के कई गांव मुख्यधारा से कटे हैं। रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग बंद है। यहां चार फीट से अधिक बर्फ पड़ी हुई है। इससे आगे नहीं जाया जा सकता है। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। प्रशासन के पास बर्फ हटाने के लिए स्नो कटर मशीन भी नहीं है। जेसीबी के जरिये ही कार्य किया जा रहा है। अगर मौसम का हाल यही रहा तो स्थिति सामान्य होने में कुछ दिन और लग सकते हैं।

वहीं विनायकधार, धुर, गोगिना क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है। रविवार को भी ऊर्जा निगम दिनभर गिरे हुए विद्युत पोलों को ठीक करने में जुटा रहा। कर्मियों ने रिठकुला, सतगढ़, घुघती घोल, हाम्टीकापड़ी, रातिर केटी आदि जगहों पर विद्युत पोल ठीक कर व्यवस्था सुचारू कर दी है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भाष्करानंद पांडे ने कहा कि बर्फबारी के कारण जिन जगहों पर रास्ते ठीक नहीं हैं, वहां दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही उन स्थानों पर भी विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।

---

एक सड़क बंद है। अन्य सभी मार्ग आवाजाही के लिए सुचारू कर दिए हैं। जबकि विद्युत व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

-शिखा सुयाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी