बागेश्वर के गांवों में भूस्खलन का बढ़ गया खतरा

बारिश से बागेश्वर में जनजीवन पर विपरीत असर पड़ने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 03:45 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 03:45 PM (IST)
बागेश्वर के गांवों में भूस्खलन का बढ़ गया खतरा
बागेश्वर के गांवों में भूस्खलन का बढ़ गया खतरा

घनश्याम जोशी, बागेश्वर

बारिश से जनजीवन पर विपरीत असर पड़ने लगा है। कपकोट विकास खंड के शामा, बड़ी पन्याली, ज्ञानधुरा तोक के पीछे की तरफ की पहाड़ी पर भूस्खलन हो रहा है। इससे लोग भयभीत होने लगे हैं। वहीं कुंवारी के आपदा पीड़ितों को अभी भी छत का इंतजार है।

ज्ञानधुरा गांव बाखली के अलावा अन्य स्थानों पर भी भूस्खलन तेज हो गया है। शामा के बड़ी पन्याली के ज्ञानधुरा तोक निवासी गुवर सिंह, लछम सिंह, खड़क सिंह, प्रताप सिंह, चंद्र सिंह, गोविद सिंह ने बताया कि उनके मकानों को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ से भूस्खलन होने से बाखली के दोनों तरफ मलबा जमा हो गया है, जिससे वह भयभीत हैं। उनके घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। उपजिलाधिकारी कपकोट को सूचना दी गई है और क्षेत्रीय पटवारी ने मौका मुआयना किया। बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। वहीं, कुंवारी गांव के भूस्खलन पीड़ितों को अभी तक एक अदद छत नहीं मिल सकी है। ग्राम प्रधान किशन दानू ने बताया कि गांव के अधिकतर लोग फिर से मकानों में रहने लगे हैं। गांव में 76 आपदा प्रभावित हैं।

---------

बारिश का सिलसिला जारी उच्च हिमालय से सटे गांवों में बारिश लगातार हो रही है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों को अलर्ट किय गया है। किसी भी आपदा पर पंचायत घर, स्कूलों आदि में ग्रामीण शरण ले सकते हैं। तहसील प्रशासन के अलावा पुलिस भी आपदाग्रस्त क्षेत्रों परनजर रखे है।

---

-वर्जन- आपदाग्रस्त क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर है। जहां भी भूस्खलन का खतरा बना है, वहां राजस्व विभाग की टीम तैनात की गई है। मौसम का अलर्ट पहले ही जारी किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने को कहा जा रहा है।

-विनीत कुमार, जिलाधिकारी, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी