बागेश्वर की महिलाओं ने एनएच किया जाम

बागेश्वर नगर के तहसील रोड सहित मजियाखेत तहसील कालोनी में विगत 10 दिनों से पानी की आपूíत ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ तहसील के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:31 PM (IST)
बागेश्वर की महिलाओं ने एनएच किया जाम
बागेश्वर की महिलाओं ने एनएच किया जाम

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नगर के तहसील रोड सहित मजियाखेत, तहसील कालोनी में विगत 10 दिनों से पानी की आपूíत ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ तहसील के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। प्रशासन की काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। 17 से 19 अक्टूबर के बीच हुई तेज बारिश के कारण जनपद में व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है।। जिसमें दर्जनों पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस वजह से पूरे नगर की पेयजल आपूíत बाधित चल रही है। कुछ स्थानों पर तो तीन दिन बाद पेयजल आपूíत सुचारू कर दी गई। लेकिन तहसील, मजियाखेत, सैज, आदर्श कालोनी आदि क्षेत्रों में लगभग सप्ताह से पेयजल आपूíत बाधित है। गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा आक्रोश में बदल गया। महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ तहसील के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 309-ए जाम कर दिया। जिस कारण बरेली-बागेश्वर-बेरीनाग मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आंदोलनकारी महिलाओं ने जिला प्रशासन व नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पहुंचे। आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं के आक्रोश के सामने उनकी एक भी नहीं चली। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने दो दिन के अंदर पानी की आपूíत सुचारू करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान तारा कांडपाल, गीता कांडपाल, निरूपा कक्कड़, पिकी कपूर, दीपा जोशी, आशा जोशी, गीता बचखेती, आनंदी देवी, गीता जोशी, भावना देवी, मोहिनी तिवारी आदि मौजूद थे। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने कहा कि विगत दिनों हुई बारिश से मजियाखेत पेयजल योजना काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण क्षेत्र की पेयजलापूíत बाधित है। पालिका क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत का काम किया जा रहा है। संभवतया दो दिन बाद ही पेयजलापूíत बहाल हो पाएगी।

कठायतबाड़ा क्षेत्र में भी हाहाकार जखेड़ा पेयजल योजना 12 दिन बाद भी सुचारू नहीं हो सकी है। जिसके चलते दागंण, कठायतबाड़ा समेत आधे शहर में पेयजल आपूíत ठप है। जिससे उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने आपूíत सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा कि शुक्रवार शाम तक आपूíत सुचारू होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी