मंडलसेरा पर मंडराया गधेरों से पानी का संकट

जीतनगर मंडलसेरा उत्तरी और दक्षिणी वार्ड में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन तीन गधेरों से पानी की निकासी का प्रयास कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 06:12 AM (IST)
मंडलसेरा पर मंडराया गधेरों से पानी का संकट
मंडलसेरा पर मंडराया गधेरों से पानी का संकट

बागेश्वर, जेएनएन: जीतनगर, मंडलसेरा, उत्तरी और दक्षिणी वार्ड में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन तीन गधेरों से पानी की निकासी को प्रयास कर रहा है। लेकिन लोगों की भूमि इसके लिए आड़े आ रही है। लोनिवि, राजस्व और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्या का हल निकल सकता है। मंडलसेरा क्षेत्र में दुगाड़, कुंती और भनार गधेरे बहते हैं। बरसात में यह उफन जाते हैं और निकासी नहीं होने से लोगों के घरों, खेतों में मलबा आदि घुस जाता है। जिससे बाढ़ की जैसी स्थिति बनी रहती है। गधेरों की निकासी को लेकर स्थानीय लोग जिला प्रशासन पर दवाब बनाते रहे हैं। लोनिवि, राजस्व विभाग और नगर पालिका ने इस क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि दुगाड़ गधेरे की निकासी नहीं है। गधेरा बंद हो गया है। करीब दस परिवारों की भूमि को निकासी के लिए काटना पड़ेगा। जिसमें तीन भूमिधरों से बातचीत हुई है और अन्य से की जाएगी। कुंती गधेरे का हाल भी बेहद खराब है। आगे की निकासी नहीं होने से यह सबसे अधिक खतरनाक हो जाता है। निकासी के लिए 35 भूमिधरों की जमीन आड़े आ रही है। इसके अलावा भनार गधेरे में निकासी है। सुरक्षा दीवार और मलबा आदि हटाने से यह समस्या का हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिये ही इस समस्या से लोगों को निजात मिल सकती है। इस मौके पर लोनिवि के भुवन जोशी, विजेंद्र मेहरा, मीनाक्षी जोशी, पटवारी कुंदन मेहता, रमेश आर्य आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी