गुरगुच्चा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

बागेश्वर स्थित गुरगुच्चा के ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्श किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:48 PM (IST)
गुरगुच्चा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
गुरगुच्चा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: गुरगुच्चा के ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त मार्ग, खेत-खलिहान का पुनर्निर्माण कर गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उग्र ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम गुरगुच्चा और झड़कोट तोक में गत वर्ष बारिश के कारण भयंकर आपदा आई। गांव के मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। खेतों में मलबा भर गया था। अभी तक रास्तों की मरम्मत नहीं हो सकी है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा से गधेरे में पानी का तेज बहाव होने से किसानों के खेत भी कट गए हैं। क्षेत्रीय पटवारी और प्रशासन ने कई बार मौका मुआयना भी किया। लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजा आदि नहीं मिल सका है। उन्होंने सुरक्षा दीवार भी नहीं बनी। कई वर्ष पूर्व गांव को जोड़ने के लिए सड़क की सर्वे भी हुई, लेकिन अभी तक सड़क का काम शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह रौतेला, गणेश सिंह, अर्जुन देव, राजेंद्र प्रसाद, चंद्र प्रकाश, सूरज राम, सुरेश सिंह, महेश प्रसाद, कमल किशोर, सागर, आशीष कोहली, विजय, महेश पंत आदि मौजूद थे।

--------------

पुरानी पेंशन बहाल करने को प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: राष्ट्रीय पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने एक बार फिर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन का मन बना लिया है। उन्होंने शनिवार को अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी और कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। संयुक्त मोर्चा शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचा और वहां एडीएम को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री संतोष सिंह खेतवाल और प्रदेश संयोजक मिलिद बिष्ट ने कहा कि सरकार हमारी नियोक्ता है और हमारी सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखना उसका दायित्सव है। जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि नई पेंशन योजना सेवानिवृत्त के बाद सिरदर्द बनेगी। जिसके तहत पेंशनरों को सम्माजनक और जीवन चलाने लायक पेंशन धनराशि प्राप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर अधिकारी और कर्मचारी गंभीर हैं। जिसको लेकर उन्होंने प्रदेशव्यापी आंदोलन का मन बनाया है। उन्होंने कह कि अधिकारी और कर्मचारियों के आंदोलन के गंभीर परिणाम भविष्य में होंगे। उन्होंने कहा कि मोर्चा का मजबूती प्रदान की जा रही है। प्रत्येक कर्मचारी को जागरूक किया जा रहा है। कई कार्यक्रमों के माध्यम से मांग सरकार के सामने रखी जा रही है। इस मौके पर शंकर नायक, चंचल सिंह कोरंगा, प्रमोद सिंह राणा संतोष कुमार सिंह खेतवाल, ललित सिंह सिराड़ी, रविद्र कृष्ण जलाल, प्रकाश चंद्र चौबे, राम सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी