बागेश्वर के कर्मी में आयोजित दानपुर महोत्सव में थिरके दर्शक

बागेश्वर के कर्मी खेल मैदान पर आयोजित दानपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने रंग जमा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:17 PM (IST)
बागेश्वर के कर्मी में आयोजित दानपुर महोत्सव में थिरके दर्शक
बागेश्वर के कर्मी में आयोजित दानपुर महोत्सव में थिरके दर्शक

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कर्मी खेल मैदान पर आयोजित दानपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। कलाकार लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। यहां विभागीय स्टाल भी लगे हैं, जहां स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगी है।

गायक प्रहलाद मेहरा ने ऐजा म्यर दानपुरा गीत गया और दर्शक खड़े होकर नाचने लगे। इसके अलावा चाचरी, झोड़ा, भगनोल समेत कुमाऊंनी गीतों का गायन किया गया। कांछू त्यर जलेबी डाब गीत पर कलाकारों ने जमकर तालियां बंटोरी। गायक आनंद कोरंगा, कविद सिंह मेहता (आरजे काव्य) आदि ने भी शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में आई महिलाओं ने चांचरी गाकर चार चांद लगा दिए। इस दौरान उद्यान, कृषि, ग्राम्य, उद्योग विभाग के अलावा स्थानीय महिला समूहों ने रिगाल से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई है। लोग जमकर सामान आदि भी खरीद रहे हैं।

---------

स्वयं सहायता समूहों को बांट चेक

दानपुर महोत्सव के दौरान स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण ब्याज प्रतिपूíत सहायता 188 समूह के 564 के सदस्यों को 6.14 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। क्लस्टर स्तरीय संगठनों को पांच-पांच लाख रुपये के हिसाब से बीस लाख रुपये जबकि 739 समूहों को 70.48 लाख चेक वितरित किए गए।

--------

शिविर का मिला लाभ

आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिव्यांग प्रमाणपत्र, 70 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण, बाल विकास ने 78 लोगों को विभाग की जानकारी, समाज कल्याण ने 53 पात्रों को पेंशन के आवेदन, उद्यान ने 50 लोगों को सब्जी उत्पादन, ग्राम्य विकास ने 100, उद्योग ने 15, उरेडा ने 25 लोगों को संचालित योजनाओं के बारे में बताया।

chat bot
आपका साथी