राज्य आंदोलनकारियों को नौकरियों में मिले आरक्षण

अल्मोड़ा व बागेश्वर जिले में आम आदमी पार्टी ने सरकारी नौकरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को अब आरक्षण नहीं मिलने पर भाजपा को दोषी बताया है। उन्होंने पार्टी को राज्य आंदोलनकारी का विरोधी बताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 06:04 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 06:04 PM (IST)
राज्य आंदोलनकारियों को नौकरियों में मिले आरक्षण
राज्य आंदोलनकारियों को नौकरियों में मिले आरक्षण

जागरण संवाददाता, बागेश्वर/अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी ने सरकारी नौकरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को अब आरक्षण नहीं मिलने पर भाजपा को दोषी बताया है। उन्होंने पार्टी को राज्य आंदोलनकारी का विरोधी बताया।

आप के संगठन मंत्री सुंदर धौनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को गांधी मूर्ति पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबे आंदोलन के बाद ही उत्तराखंड पृथक राज्य बना, लेकिन आज राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को ही भुलाया जा रहा है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। सरकारी नौकरी में शहीद परिवार को आरक्षण से वंचित कर दिया है। यह मामला 2011 से हाइकोर्ट में चल रहा था। इस मौके पर भीम कुमार, किशन विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

अल्मोड़ा में भी आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने राज्य सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि अगर सरकार में थोड़ी सी नैतिकता होती तो विधानसभा में विधेयक लाकर कानून बनाती एवं आंदोलनकारियों की समस्या का निराकरण करती।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, जगमोहन र्फितयाल, रोहित सिह, नीरज सिंह, सौरभ पांडे, अखिलेश टम्टा, नवीन चंद्र आर्य, दिनेश कुमार, एनएल शाह, सोहित भट्ट, अमान खान आदि मौजूद रहे।

चौखुटिया : उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों को नौकरियों में प्रदत्त क्षैतिज आरक्षण आदि सुविधाएं जारी रखने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार सुविधाओं में कटौती करने की कोशिश में लगी है। जिला संगठन मंत्री शिव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में ऐसा भू-कानून लाने की जरूरत है। इस दौरान प्रकाश चंद्र उपाध्याय, जसवंत सिंह, खुशाल सिंह, निर्मला देवी, कविता देवी, देवकी देवी, अध्यक्ष रवि मेहरा, भुवन चंद्र, बसंत बिष्ट व नंदन मेहरा ने भागीदारी की।

chat bot
आपका साथी