बागेश्वर में एसपी ने मंडल में बैठकर संस्कृत में पढ़े कोरोना वायरस से बचाव के मंत्र, दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को दिलाया संकल्प

बागेश्वर में एसपी ने मंडप में बैठकर केारोना से बचाव को लेकर संस्कृत में पढ़े मंत्र। दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को दिलाया संकल्प।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:37 PM (IST)
बागेश्वर में एसपी ने मंडल में बैठकर संस्कृत में पढ़े कोरोना वायरस से बचाव के मंत्र, दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को दिलाया संकल्प
बागेश्वर में एसपी ने मंडल में बैठकर संस्कृत में पढ़े कोरोना वायरस से बचाव के मंत्र, दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को दिलाया संकल्प

चंद्रशेखर द्विवेदी, जागरण संवाददाता : सात फेरे। सात वचन। सात जन्मों का बंधन। शादी के मंडप में तो यही होता है, लेकिन बिलौना में जीवन राम टम्टा की पुत्री आरती की शादी में सब जुदा रहा। सब खास रहा। कोरोना से बचाव के लिए आठ फेरे लिए गए। संक्रमण के प्रति जागरूकता के रूप में दूल्हे ने दुल्हन को 8वां वचन दिया। जन्म-जन्म के साथ में सैनिटाइजर व मास्क के प्रयोग का वादा भी किया। यह सब हुआ देववाणी संस्कृत में। इसे संपन्न कराया खुद एसपी मणिकांत मिश्र ने।

कोरोना संक्रमण तराई-भाबर के बाद अब पहाड़ को भी तेजी से गिरफ्त में ले रहा है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश सरकार ने नए सिरे से नियमों में बदलाव कर सख्ती शुरू की। मास्क को अनिवार्य बनाया गया। रात्रिकालीन क‌र्फ्यू पर भी विचार चल रहा है। इस बीच एसपी ने भी अपने स्तर से जागरूकता अभियान शुरू किया है।

शुक्रवार को बिलौना में जीवन राम टम्टा के घर चौगांवछीना के ट्मट्यूड़ा गांव से बारात आई। पुत्री आरती के फेरे की तैयारी शुरू हुई। इसी बीच शाम करीब चार बजे एसपी मणिकांत मिश्र भी पहुंच गए। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मंडप में पहुंच गए। उन्होंने खुद स्वास्तिवाचन करते हुए सभी को फूल-अक्षत और जल हाथ में रखने को कहा। इसके बाद संस्कृत में सभी से कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता का संकल्प दिलाए। हिन्दी में भी समझाया कि कोरोना महामारी से बचाव ही एकमात्र तरीका है। मास्क पहनें, दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें। बार-बार हाथ धोएं, सर्दी-खांसी, बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकों से परामर्श लें। सभी ने इसे दोहराया और बकायदा संकल्प भी लिया। इस बीच पुलिस जवानों ने बारातियों को मास्क भी वितरित किया। वर्जन

कोरोना के रूप में सबसे बड़ा दुश्मन सामने खड़ा है, जो लोगों की जान ले रहा है। इससे बचाव का एकमात्र तरीका मास्क पहनकर, शारीरिक दूरी ही है। हमारी प्राथमिकता नागरिक सुरक्षा है। इसके लिए जागरूकता अभियान निरंतर चलता रहेगा।

-मणिकांत मिश्रा, एसपी-बागेश्वर

chat bot
आपका साथी