सोशल पुलिसिग को दिया जाएगा बढ़ावा

बागेश्वर केनवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याएं हल करने के लिए सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:52 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:14 AM (IST)
सोशल पुलिसिग को दिया जाएगा बढ़ावा
सोशल पुलिसिग को दिया जाएगा बढ़ावा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता पर रहेगी। इसके अलावा सोशल पुलिसिग को बढ़ावा दिया जाएगा। पेंडिग मामलों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी ताकि आम लोगों को न्याय मिलने में देरी ना हो।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मुख्यालय में पद भार ग्रहण कर लिया है। एसपी रचिता जुयाल के तबादले के बाद यह पद खाली हुआ था। मणिकांत मिश्रा अब तक देहरादून सीआइडी में पुलिस अधीक्षक थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि पहाड़ में अपराध काफी कम हैं। रुड़की, हरिद्वार, देहरादून के मुकाबले यहां अपराध कुछ भी नहीं हैं इसलिए यहां सोशल पुलिसिग पर ध्यान दिया जाएगा। आम आदमी की शिकायत दर्ज हो उसे त्वरित न्याय मिले यह कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। पहाड़ में वन्यजीवों के अंगों, खालों की तस्करी, मादक पदार्थों चरस, स्मैक, शराब की तस्करी के मामले आते रहते है। इसको रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में जा रही है। नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मुहिम में सभी वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा। महिलाओं के साथ होने वाली हिसा, अपराधों को रोकने के लिए भी कार्य किया जाएगा।

इसके अलावा जिले में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है। इसके लिए भी लोगों से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा। पुलिस को और चाक-चौबंद किया जाएगा। एसपी मणिकांत मिश्रा इससे पहले हरिद्वार, देहरादून, रुड़की आदि जगहों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। नियुक्ति से पूर्व एसपी ने बैजनाथ और बाबा बागनाथ के भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी