पार्टी हित में काम करें वरिष्ठ कार्यकर्ता : अजेय

बागेश्वर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में काम करने का आहवान किया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:13 PM (IST)
पार्टी हित में काम करें वरिष्ठ कार्यकर्ता : अजेय
पार्टी हित में काम करें वरिष्ठ कार्यकर्ता : अजेय

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में काम करना होगा। उनके अनुभव और सुझाव का सभी को लाभ उठाना है। पार्टी की बेहतरी के लिए काम करने वालों को सम्मान भी मिलता है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कपकोट और बागेश्वर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़े पार्टी है। उन्होंने कहा कि विचारधारा पर विश्वास होना चाहिए और शीर्ष पर बैठे लोगों पर विश्वास होना चाहिए।उन्होंने कहा कि मन की बात परिवार तक ही रहनी चाहिए। संगठन के पारिवारिक संबंध होने चाहिए। सबको साथ लेकर आगे बढ़ना हमारी आदत में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना होगा। आने वाली भाजपा कैसी हो, इसके लिए बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को साथ लेकर लोगों व युवाओं को भाजपा से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि आगामी समय में होने वाले प्रशिक्षण का लाभ सभी कार्यकर्ताओं को उठाना है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, गणेश सुरकाली, प्रकाश जोशी, लीलाधर पंडा, सुबोध साह, गोविद बाफिला, गोविद सिंह, रमेश साह, गोपाल राम, कुंडल धपोला, हर्ष कुमारा मेहरा, किशोर कुमार कपूर, कुंदन परिहार, तारा तिवारी, विपिन पाठक, जगदीश जोशी, प्रकाश साह, सुरेश कांडपाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी