मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

बागेश्वर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचेंगे। वे यहां भाजपा के नए कार्यालय का उद़्घाटन करेंगे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:06 AM (IST)
मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज करीब ढाई बजे यहां पहुंचेंगे। वे नव निíमत पार्टी कार्यालय मंडलसेरा का उदघाटन करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा रात्र विश्राम भी बागेश्वर में करेंगे। पुलिस-प्रशासन ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद कर दी है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को करीब साढ़े चार बजे मंडलसेरा पहुंचेंगे।वहां वह नव निíमत पार्टी कार्यालय का उदघाटन करेंगे। इसके अलावा वह करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण करेंगे। संगठन के कुंदन सिंह परिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके अलावा समस्याएं भी सुनेंगे। इधर, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी एयरपोर्ट से पीजी कालेज हैलीपैड बागेश्वर पहुंचेंगे। 2.45 बजे भाजपा कार्यालय का उदघाटन करेंगे। उनका रात्रि विश्रमा लोनिवि विश्राम गृह में है। 24 अक्टूबर शनिवार को सुबह दस बजे 11.45 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उसी दिन वह देहरादून को रवाना होंगे। इधर, मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था में प्रशासन जुट गया है।

chat bot
आपका साथी