बागेश्वर में संतों ने मनाया गुरु पूíणमा पर्व

बागेश्वर में बागगनाथ नगरी बागेश्वर में देवी-देवताओं के साथ गुरु की पूजा का विधि विधान से की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:59 PM (IST)
बागेश्वर में संतों ने मनाया गुरु पूíणमा पर्व
बागेश्वर में संतों ने मनाया गुरु पूíणमा पर्व

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: बागगनाथ नगरी बागेश्वर में देवी-देवताओं के साथ गुरु की पूजा का विषेश महत्व है। आषाढ़ शुक्ल पूíणमा के दिन जूना अखाड़ा के संतों ने गुरुओं की पूजा-अर्चना की। गुरुजनो ने शिष्यों को आर्शीवाद दिया और सच्चे मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जूना अखाड़ा के महंत शंकर गिरी महाराज ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिल सकता है। गुरु भगवान से भी सर्वोच्च स्थान रखते हैं। गुरु पूíणमा पर उन्हें भावपूर्वक याद करने से सत्यमार्ग मिलता है और संत समाज गुरु के बिना अधूरा है। भवसागर में हिचकोले खाने वाली जीवात्मा को सदगुरु ही सदमार्ग पर ले जाते हैं। गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि शिष्यों को भी गुरु परंपरा को आगे बढ़ाना है और सच्च मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाना है। वहीं, गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, शामा आदि तहसीलों में भी मठ-मंदिरों में गुरु पूíणमा का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर भास्कर तिवारी, बबलू गिरी, सिद्धार्थ गिरी, कौशल उपाध्याय, बसंत बल्लभ पाठक, कमल गिरी, धीरज परिहार आदि मौजूद थे। इधर, गुरु पूíणमा पर्व पर पतंजलि परिवार ने विभिन्न स्थानों पर हवन यज्ञ का आयोजन किया। योग साधकों और प्रशिक्षकों ने योग और प्राणायाम के बाद वैदिक मंत्रों के साथ हवन कर अपने गुरुजनों को याद किया। नगर के मंडलेसरा, बानरी में युवा भारत के सह प्रांत प्रभारी केवलानंद जोशी के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। साधकों ने सुबह योग और प्राणायाम के बाद गुरु का भावपूर्ण स्मरण किया। प्रशिक्षक जोशी ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। तहसील रोड स्थित पतंजलि योग समिति के कार्यालय में भारत स्वाभिमान के जिला अध्यक्ष गणेश दत्त कांडपाल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। चौरासी, कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा सहित गरुड़, कांडा और कपकोट में भी योग साधकों और प्रशिक्षकों ने गुरु पूíणमा कार्यक्रम पर यज्ञ, हवन का आयोजन किया। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में दीप चंद्र जोशी, कृष्णा जोशी, नीलम रावत, चंचला पाठक, नीमा देवी, किरण देवी, गौरव पंत, च्योति, कैलाश जोशी, गणेश पांडेय, केशवानंद जोशी, उत्सव देवली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी