निजी अस्पताल से मरीज रेफर करने पर भड़के स्वजन

बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगे द्यांगण में कल्याण हास्पिटल में आपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ गयी। मरीज को आक्सीजन लेबल कम होने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं स्वजनों ने कल्याण हास्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 04:49 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 04:50 PM (IST)
निजी अस्पताल से मरीज रेफर करने पर भड़के स्वजन
निजी अस्पताल से मरीज रेफर करने पर भड़के स्वजन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला मुख्यालय से लगे द्यांगण में कल्याण हास्पिटल में आपरेशन के बाद मरीज को रेफर करने पर स्वजन भड़क गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया कि बगैर बताए मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को कल्याण हास्पिटल पहुंची रजनी का कहना है कि उसके जीजा 38 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मोहन राम निवासी लौबांज हैं। उनकी किडनी में पथरी की शिकायत थी। तीन दिन पहले उन्हें हास्पिटल में भर्ती किया गया। बुधवार को उनका आपरेशन हुआ। गुरुवार को मनोज को स्वजनों को बताए बिना हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। आपरेशन से पहले डाक्टरों ने बताया कि इनका यदि समय पर आपरेशन नहीं हुआ तो किडनी को खतरा हो सकता है। डॉक्टर की राय पर आपरेशन किया। अब मामला गंभीर बता रहे हैं। उनका पहले भी चार बार आपरेशन हो चुका है। अब डाक्टर आक्सीजन लेबल कम होने और वेंटीलेटर की बात कर रहे हैं। जब अस्पताल के पास पूरी व्यवस्था नहीं है, तो मरीजों का आपरेशन नहीं करना चाहिए। मरीज का पूरा खर्चा अब अस्पताल को उठाना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।

मरीज का आक्सीजन लेबल कम हो गया है। उन्हें वेंटीलेटर में रखा जाना है। स्वजनों को इसकी जानकारी दी गई है। अस्पताल स्टाफ के दो कर्मी भी साथ में हल्द्वानी गए हैं। अस्पताल प्रबंधन किसी तरह की मनमर्जी नहीं कर रहा है।

- डा. महेंद्र कटारिया, सर्जन, कल्याण हास्पिटल

chat bot
आपका साथी