ह्वील-कुलवान गांव में आलू की रिकॉर्ड पैदावार

0 गरुड़ तहसील के ह्वील-कुलवान गांव में इस बार आलू की रिकॉर्ड फसल हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 03:25 PM (IST)
ह्वील-कुलवान गांव में आलू की रिकॉर्ड पैदावार
ह्वील-कुलवान गांव में आलू की रिकॉर्ड पैदावार

संवाद सूत्र, गरुड़ : तहसील के ह्वील-कुलवान गांव में इस बार आलू की रिकॉर्ड फसल हुई है। इससे काश्तकारों के चेहरे खिले हुए हैं। उद्यान प्रभारी विक्रम सिंह ने भी काश्तकारों के खेतों में जाकर आलू की फसल का निरीक्षण किया।

गोमती घाटी के ऊंचाई में बसे ह्वील-कुलवान गांव में काश्तकार इंद्र सिंह बिष्ट ने उद्यान विभाग से आलू की कुफरी ज्योति प्रजाति का बीज लेकर पंद्रह नाली में रोपण किया था। इस बार प्रति नाली छह क्विटल का औसत उत्पादन है। प्रति क्विंटल 1500 से लेकर 2000 तक मूल्य प्राप्त होता है। हल्द्वानी मंडी एवम लोकल गरुड़ मंडी में विक्रय किया जाता है। काश्तकार बिष्ट ने बताया कि आलू के अलावा अदरक व हल्दी भी लगाई थी। सभी फसलों की अच्छी पैदावार हुई है।

प्रगतिशील काश्तकार इंद्र सिंह बिष्ट से प्रेरणा लेकर इसी गांव के भुवन सिंह बिष्ट ने भी पैंतीस नाली भूमि में आलू का सफल रोपण किया। इसके साथ ही बेमौसमी सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। पिगलों केंद्र के उद्यान प्रभारी विक्रम सिंह ने निरीक्षण कर बताया कि ह्वील-कुलवान के इंद्र सिंह बिष्ट प्रगतिशील काश्तकार हैं। उनसे प्रेरणा लेकर गांव के अन्य लोग भी सब्जी उत्पादन कर स्वावलंबी बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के अनुसूचित तोक दियागैर में काश्तकारों ने चालीस नाली में आलू रोपित किया है। काश्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए आगे भी इस तरह के कार्य जारी रहेंगे।

---

-विभाग सहयोग करे तो काश्तकार अच्छा कार्य कर सकते हैं। उन्हें तकनीकी और उन्नत बीज चाहिए। इस बार उद्यान विभाग ने यह उपलब्ध कराया तो काफी अच्छे परिणाम मिले।

-इंद्र सिंह बिष्ट, प्रगतिशील काश्तकार

chat bot
आपका साथी