वीर नारियों की समस्याएं होंगी हल

बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि वीर नारियों की समस्याओं का हल हर हाल में किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:22 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:22 PM (IST)
वीर नारियों की समस्याएं होंगी हल
वीर नारियों की समस्याएं होंगी हल

जासं, बागेश्वर : जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि वीर नारियों की समस्याओं का हल हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास की सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता डीएम ने की। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों, वीर सैनिक और वीर नारियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण किया जाएगा। सैनिक देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर बड़ी कठिनाइयों के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करता है। उनकी समस्याओं का निदान कराना अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने कपकोट में सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग की है। उसके लिए सैनिकों द्वारा भूमि दान में दी गई है। भवन निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सेना के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। संस्तुति के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पॉलीक्लीनिक में एक डॉक्टर की मांग की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी वहां एक डॉक्टर की तैनाती करेंगे। सैनिकों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में समस्या आ रही है। गाइडलाइन के अनुसार शिक्षा विभाग इस पर काम करेगा। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (अप्रा) ले.कर्नल जीएस बिष्ट ने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार, जयवर्धन शर्मा, योगेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी