बिना मास्क बाजार आए लोगों का पुलिस ने काटा चालान

बागेश्वर में कोरोना वायरस संक्रमण को कम करने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:06 PM (IST)
बिना मास्क बाजार आए लोगों का पुलिस ने काटा चालान
बिना मास्क बाजार आए लोगों का पुलिस ने काटा चालान

जासं, बागेश्वर: कोरोना वायरस संक्रमण को कम करने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने नगर में मास्क और शारीरिक दूरी के तहत चेकिग अभियान चलाया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए अधिकतर लोग बिना मास्क के पकड़े गए। उनका चालान काटा गया और उन्हें मास्क भी वितरित किए गए। पुलिस ने लोगों से कहा कि वह दूसरी बार बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। उधर, कपकोट, कांडा, काफलीगैर पुलिस भी सक्रिय रही।

कोरोना वायरस संक्रमण से लगातार लोग संक्रमित हो रहे हैं। सरकार ने गाइडलाइन भी बनाई है। लेकिन उसका पालन होता नहीं दिख रहा है। जिसके कारण पुलिस अब सक्रिय हो गई है। बुधवार को मास्क और शारीरिक दूरी नियम के तहत चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने 20, कांडा ने 14, कपकोट ने 17 और काफलीगैर पुलिस ने दस लोगों को बिना मास्क के पकड़ा। उन्हें मास्क भी वितरित किए गए और बिना मास्क के घरों से बाजार का रुख नहीं करने को कहा गया। इसके अलावा शारीरिक दूरी नियम का भी पालन कराया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने चौकसी बरती और लोगों को बताया कि वे बिना वजह भीड़ से दूर रहें। एसआइ जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इधर, पुलिस की कार्रवाई से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। उधर, एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा। उन्हें अपने जीवन की चिता के साथ ही अपने बच्चों का भी ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के बाजार आने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी