घरातियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गरुड़ में तहसील के बंड गांव में बारात में हुई मारपीट के मामले में बैजनाथ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:09 PM (IST)
घरातियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घरातियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

संवाद सूत्र, गरुड़ : तहसील के बंड गांव में बारात में हुई मारपीट के मामले में बैजनाथ पुलिस ने घरातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बीते शुक्रवार को बागेश्वर तहसील के बहुली गांव से तहसील के बंड गांव में एक बारात आई थी। रात में बारातियों और घरातियों के बीच रसगुल्ला खाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस वारदात में छह बराती गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया। बाद में चार बारातियों को अल्मोड़ा रेफर किया गया। पुलिस मेडिकल परीक्षण का इंतजार कर रही थी, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की। इस मामले में बहुली निवासी महेंद्र सिंह ने बंड निवासी हिमांशु नेगी, अर्जुन रावत समेत 40 घरातियों के खिलाफ बैजनाथ थाने में मारपीट का मुकदमा लिखवाया। पुलिस ने आइपीसी की धारा 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। इधर अल्मोड़ा में भर्ती घायलों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बैजनाथ के थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि हिमांशु नेगी और अर्जुन रावत के साथ ही अन्य के खिलाफ धारा 147 व 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ठोस जांच करेगी। किसी को भी नही छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बरात के दौरान गाड़ियों की चेकिग की जाएगी। इसमें नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी