पुलिस ने 76 पव्वे शराब पकड़ी, स्कूटी सीज

बागेश्वर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने पर एक आरोपित को गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:29 PM (IST)
पुलिस ने 76 पव्वे शराब पकड़ी, स्कूटी सीज
पुलिस ने 76 पव्वे शराब पकड़ी, स्कूटी सीज

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने पर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वाहन को सीजन कर दिया है और आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। उसे पुलिस अदालत में पेश करेगी। पुलिस अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा के आदेश पर कोतवाली पुलिस इस बीच अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में प्रभावी अंकुश लगाने को अभियान चला रही है। जिसके तहत पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस चैकिग पर थी। मोटासिमल के समीप स्कूटी यूके02ए-2362 को रोका गया। उसकी तलाशी ली गई। जिसमें 76 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चौरासी निवासी आरोपित त्रिलोक सिंह उर्फ तरुण सिंह कन्याल पुत्र मदन सिंह कन्याल को गिरफ्तार किया गया। स्कूटी को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। इस दौरान टीम में उपनिरीक्षक निशा पांडे, कांस्टेबल सुनील कुमार, संतोष राठौर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी