पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

वन महोत्सव के अवसर पर जटायु जलस्त्रोत के पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:14 AM (IST)
पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: वन महोत्सव के अवसर पर जटायु जलस्त्रोत के पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जलसंरक्षण करने वाले पौधों का रोपण कर लोगों को जागरुक किया गया।

शनिवार को जटायु जल स्त्रोत में स्थापित शांति वन पंत क्वैराली में पौधरोपण किया गया। जिसमें ज्यूरा, बांज, फल्यांट, करड़, आंवला आदि पौधे रोपित किए गए। वृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा ने कहा कि यह पौधे जलसंरक्षण करते है। आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे अभियानों में भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने हा कि पेड़-पौधों का अंधाधुंध कटान होने से पर्यावरणीय असंतुलन पैदा हो गया है। जो बेहद खतरनाक है। ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में काफी दिक्कतें हो सकती है। इसलिए सभी को मानव अस्तित्व के लिए अभी से इस ओर विशेष ध्यान देना होगा। मौके पर सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर रेंजर मोहन सिंह नयाल, गणेश सिंह लस्पाल, भूपाल राम, केवल पांडे, सोबन सिंह, महेश बलूनी, महेश नगरकोटी, हेमंत सिंह, घनश्याम सिंह, रमेश पाठक, देश दीपक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी