बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन कर लिया संकल्प

बागेश्वर जिले में विजयादशमी के अवसर पर जगह-जगह पूजा अर्चना हुई। मुख्यालय में बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:02 AM (IST)
बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन कर लिया संकल्प
बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन कर लिया संकल्प

बागेश्वर, गरुड़: विजयादशमी के अवसर पर जगह-जगह पूजा अर्चना हुई। मुख्यालय में बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। कोट मंदिर में राम की स्तुति की गई। मौके पर लोगों ने हरेला काटकर कोट की देवी को चढ़ाया।

रविवार को विजयादशमी के पर्व पर लोगों ने पूजा अर्चना कर हरेला काटा। अपने स्थानीय देवी देवताओं समेत कोट भ्रामरी देवी को भी हरेला चढ़ाया और सुख समृद्धि की कामना की। व्रतधारियों ने व्रत का उद्यापन कर कन्या पूजन किया। कुल पुरोहितों ने यजमानों के घरों में पाठ किया और खुशहाली की कामना की। मां के भक्तों ने कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचकर मां को हरेला चढ़ाया और क्षेत्र की उन्नति और कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।घरों में लोगों ने राम स्तुति गाई। महिलाओं ने भजन-कीर्तन पेश किए।बुजुर्गों व कुल पुरोहितों ने बच्चों के सिर में हरेला रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

इधर मुख्यालय में रावण का पुतला दहन किया गया। लोगों ने बुराई के प्रतीक का अंत कर लोगों को संकल्प दिलाया। लोगों को समाज में व्याप्त बुराईयों के नाश के लिए एकजुट होने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर कंचन लाल साह, तरु पांडये,कौशल उपाध्याय, अंकुर उपाध्याय, मनोज पांडे, हरीश बिष्ट, जगदीश नारायण व कमेटी के कई लोग भी मौजूद रहे। छह महीने बाद गांवों में गूंजी शहनाई

गरुड़: कोरोना संक्रमण के चलते विजयादशमी को छह महीने बाद फिर से गांवों में शहनाई गूंज उठी।विजयादशमी को कत्यूर घाटी में आधे दर्जन से अधिक विवाह संपन्न हुए। इससे लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाराती बैंड बाजे के साथ मस्ती में झूम उठे।अब लोग मार्गशीष के लग्नों में शादी-बारात की तैयारी में जुट गए हैं।

कन्याओं का हुआ पूजन

बागेश्वर: जिला मुख्यालय स्थित जूना अखाड़े में महंत शंकर गिरी महाराज, महंत पुष्कराज गिरी, महंत दीपक गिरी व अन्य भक्तों ने कन्या पूजन किया। सभी ने पूजन कर लोगों की सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य की कामना की। इस अवसर पर कई श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी