पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर यहां विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावीभनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 10:45 PM (IST)
पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बागेश्वर : प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर यहां विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्हें उत्तराखंड का इनसाइक्लोपीडिया बताया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

शोक संदेश में वरिष्ठ गांधीवादी नेता गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि वह उत्तराखंड के इनसाइक्लोपीडिया थे। उन्होंने सुंदरलाल बहुगुणा के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि प्रकृति के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए हिमालय के गांवों से निकले स्वरों को उन्होंने न केवल अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, बल्कि इन सबके लिए कारगर नीतियों के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर कई लोगों ने उनके साथ बिताए संस्मरण सुनाए।

उनके निधन पर गांधीवादी नेता सदन मिश्रा, मोहन जोशी, सीएस बड़सीला, भुवन पाठक, डा. हेमचंद्र दुबे, मनोज खोलिया, अखिल जोशी, भुवन कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवसिंह बिष्ट, हरीश जोशी, दिनेश लोहनी, डीके जोशी, राधा बहन, बसंती बहन, दीक्षा बहन आदि ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अíपत की।

इधर, जिला बार ऐसोसिएशन ने शोकसभा आयोजित की। इस दौरान अध्यक्ष विनोद भट्ट, गोविद भंडारी, किशन मलड़ा, रमेश प्रकाश पर्वतीय, चंदन सिंह ऐठानी, राजेश रौतेला, पंकज धपोला, ओमप्रकाश तिवारी, महेंद्र सिंह कनवाल, धन सिंह ठठोला, नवल किशोर भट्ट, प्रेम सिंह परिहार, अशोक सिंह भंडारी, महीप किशोर, रणजीत बोरा, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, भवानी राम आगरी, सजन लाल टम्टा, गणेश उपाध्याय, रमेश कृषक पांडे, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि थे।

इधर मीडिया कर्मी सुरेश पांडे की माता रेवती देवी को निधन हो गया है। उनकी उम्र 78 वर्ष थी। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर चंद्रशेखर द्विवेदी, घनश्याम जोशी, रईस खान, जगदीश उपाध्याय, देवेंद्र पांडे, कालिका रावल, सुंदर सुर्खाली, महीप पांडे, धीरज कोरंगा सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी