धुराफाट क्षेत्र विद्युत व्यवस्था बदहाल होने से आक्रोश

बागेश्वर जिले के धुराफाट क्षेत्र में पिछले एक माह से विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। वहीं चनबोडी म्यूं गांव में तो आठ दिनों से बिजली गुल है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:47 PM (IST)
धुराफाट क्षेत्र विद्युत व्यवस्था बदहाल होने से आक्रोश
धुराफाट क्षेत्र विद्युत व्यवस्था बदहाल होने से आक्रोश

जासं, बागेश्वर : धुराफाट क्षेत्र में पिछले एक माह से विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। वहीं चनबोडी, म्यूं गांव में तो आठ दिनों से बिजली गुल है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

बीते एक माह से पूरे धुराफाट क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बदहाल है। दिन में कई बार बिजली गुल हो रही है। कई जगहों में तो लाइट गुल होने के बाद घंटों तक बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। कई गांवों में वोल्टेज काफी कम आने की समस्या है। जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत, बीडीसी कुंदन रावत ने कहा कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में बताया जा चुका है। आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही है। मोबाइल चार्ज तक नहीं हो रहे हैं। पठन-पाठन में भी बच्चों को दिक्कतें आ रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

वहीं चनबोडी, म्यूं गांव के ग्रामीण भूपेश मेहता, हरीश मेहता ने बताया कि क्षेत्र में आठ दिनों से बिजली नही है। बिजली नहीं होने की शिकायत भी कर दी गई है कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बिजली की आपूर्ति जहां बाधित होने की शिकायत मिल रही है, कर्मचारी को भेजकर फाल्ट ढूंढकर दुरुस्त कराया जा रहा है। ऊर्जा निगम विद्युत आपूर्ति बहाल रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है।

- भाष्करानंद पांडे, ईई, ऊर्जा निगम, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी