सुराग से सुंदरढूंगा तक बनेगा नया ट्रैकिंग रूट

बागेश्वर के विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर पर जल्द ही सुराग से सुंदरढूंगा तक नया ट्रैकिंग रूट बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:13 AM (IST)
सुराग से सुंदरढूंगा तक बनेगा नया ट्रैकिंग रूट
सुराग से सुंदरढूंगा तक बनेगा नया ट्रैकिंग रूट

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: साहसिक पर्यटक के शौकीनो के लिए अच्छी खबर है। विश्व प्रसिद्ध पिडारी ग्लेशियर रूट में सुराग से सुंदरढूंगा तक नया ट्रैक रूट बनने जा रहा है। जिसके लिए शासन ने 92.63 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। साहसिक पर्यटकों और इस काम से जुड़े युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा एक बार फिर रंग लाई है। उन्होंने साहसिक पर्यटक के क्षेत्र में पर्यटन विभाग को नए रूट खोजने के निर्देश दिए थे और उसके लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। विश्व प्रसिद्ध पिडारी ग्लेशियर रूट में सुराग से सुंदरढूंगाव तक नए ट्रैक रूट बनाने को हरी झंडी मिल गई है। जिसके लिए 92.63 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि स्वीकृत धनराशि अधीन कार्यदायी संस्थान को नियम और शर्तों के साथ जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यदायी संस्था कार्य की प्रगति की निरंतर और गहन समीक्षा करेंगे। निर्धारित समय के अनुसार काम पूरा कराएंगे।

chat bot
आपका साथी