बागेश्वर में आरडी परेड में पहली बार शामिल होंगे एनसीसी कैडेट्स

बागेश्वर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड में पुलिस के जवानों के साथ पहली बार एनसीसी कैडेट भी शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:37 PM (IST)
बागेश्वर में आरडी परेड में पहली बार शामिल होंगे एनसीसी कैडेट्स
बागेश्वर में आरडी परेड में पहली बार शामिल होंगे एनसीसी कैडेट्स

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड में पुलिस के जवानों के साथ पहली बार एनसीसी कैडेट्स भी कदमताल करते दिखेंगे। इन दिनों कैडेट्स की दो बटालियन यहां पर रिहर्सल कर रही हैं।

शुक्रवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने परेड की रिहर्सल कर रहे पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस बार पुलिस लाइन की परेड में कुछ खास होने वाला है। पहली बार पुलिस जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स भी यहां पर कदमताल करते दिखेंगे। इसके लिए यहां पर यह लड़कों व एक लड़कियों की बटालियन प्रैक्टिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने जवानों और कैडेट्स का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। इसके साथ कड़ी मेहनत। सफलता का यही एक मूलमंत्र है। कैडेट्स विशेषकर इस ओर गंभीरता से ध्यान दें, क्योंकि उनके सामने पूरा कैरियर है। वे देश का भविष्य हैं। आगे जाकर वे पुलिस, सेना आदि जगहों पर जाकर देश की सेवा करेंगे। उनके लिए यह एक प्लेटफार्म है। कड़ी मेहनत करें, जो भी दिक्कत होगी, उसका समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कैडेटों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना भी दी। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पूरे जोश के साथ अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।

---

कैडेट्स के लिए यह एक मौका है। आगे भी इस तरह के प्रयोग किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

-अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी