कपकोट के केदारेश्वर में बनेगा मिनी स्टेडियम

कपकोट के केदारेश्वर मैदान जल्द ही मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आ जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 04:44 PM (IST)
कपकोट के केदारेश्वर में बनेगा मिनी स्टेडियम
कपकोट के केदारेश्वर में बनेगा मिनी स्टेडियम

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कपकोट के केदारेश्वर मैदान जल्द ही मिनी स्टेडियम के रूप में अस्तित्व में आ जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा रंग लाई है और मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए शासन ने 48.36 लाख के सापेक्ष 15.456 लाख रुपये प्रथम किश्त के रूप में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को भेजे दिए हैं। धनराशि मिलने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का दबदबा भी है। ताइक्वांडो से लेकर वालीबॉल और क्रिकेट के होनहार खिलाड़ी जिले का नाम रोशन भी कर रहे हैं। तहसील स्तर पर मैदान नहीं होने का खिलाड़ी दंश झेल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कपकोट के केदारेश्वर मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। घोषणा रंग लाई है और मिनी स्टेडियम निर्माण को धनराशि स्वीकृत हो गई है। प्रभारी सचिव बृजेश कुमार ने 48.36 लाख के सापेक्ष 15.456 लाख रुपये की धनराशि निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को अवमुक्त कर दी है। धनराशि पहली किश्त के रूप में अवमुक्त होने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रीय विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ाने के लिए सरकार किसी भी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ रही है। कोरोनाकाल के बावजूद भी विकास कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसी पेयजल निगम को स्टेडियम का निर्माण गुणवत्ता और मानकों के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। इधर, मिनी स्टेडियम निर्माण की पहली किश्त मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भराड़ी शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश जोशी, हरीश ऐठानी, प्रकाश जोशी, तारा कपकोटी, पूर्व प्रधान कपकोट गणेश उपाध्याय, मेहरवान कपकोटी आदि ने विधायक का आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी