जिला पंचायत कार्यालय में सदस्यों ने लगाया ताला

बागेश्वर के जिला पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में ताला जड़ दिया। उन्होंने अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी है। वहीं कार्यालय में कामकाज बंद होने से दूरदराज से आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:18 PM (IST)
जिला पंचायत कार्यालय में सदस्यों ने लगाया ताला
जिला पंचायत कार्यालय में सदस्यों ने लगाया ताला

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय में ताला जड़ दिया। इससे कार्यालय में कोई भी काम नहीं हो पाए। दूर-दराज से आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। सदस्यों ने कहा कि वह तीन दिन से आंदोलन की राह पर हैं, लेकिन अध्यक्ष एक बार भी उनके पास नहीं पहुंची। इससे स्पष्ट है कि वह किसी नेता के इशारे पर काम कर रही हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलित सदस्य गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और जिला पंचायत कार्यालय गेट पर ताला ठोक दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ने मनमाने तरीके से बजट आवंटन किया। अब वह हठधर्मिता पर उतर आईं हैं। उनके आंदोलन को तीन दिन बीत चुके हैं। अध्यक्ष ने आंदोलनरत सदस्यों से बात करने तक की जहमत नहीं उठाई। अध्यख के रवैये की वजह से जिले का विकास ठप हो गया है। क्षेत्र से चुनकर आए जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जा रही है। सदन को रिमोट कंट्रोल के माध्मय से चलाया जा रहा है। इस तरह की मनमानी सहन नहीं होगी। यह तालाबंदी अनिश्चितकालीन रहेगी। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य सुरेंद्र सिंह खेतवाल, गोपा धपोला, रूपा कोरंगा, इंद्रा परिहार, रेखा आर्य, वंदना ऐठानी, पूजा आर्य आदि मौजूद रहे। इधर तालाबंदी के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। कार्यालय में काम कराने आए लोग खाली हाथ लौट गए।

chat bot
आपका साथी