प्रवासियों से भरी मैक्स, ट्रक से टकराई

प्रवासियों को क्वारंटाइन के लिए ले जा रही एक मैक्स गाड़ी की ट्रक से टकरा गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:09 AM (IST)
प्रवासियों से भरी मैक्स, ट्रक से टकराई
प्रवासियों से भरी मैक्स, ट्रक से टकराई

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: प्रवासियों को क्वारंटाइन के लिए ले जा रही एक मैक्स गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। घायल का इलाज कर क्वारंटाइन के लिए भेज दिया है। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे एक मैक्स गाड़ी संख्या यूके02टीए-1623 चार प्रवासियों को लेकर कांडा तहसील के रावतसेरा स्थित खाती गांव क्वारंटाइन के लिए ले जा रहा था। कनला बैंड के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से मैक्स टकरा गई। जिसमें अभिषेक उम्र 17 साल घायल हो गया। जबकि तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। घायल अभिषेक को अन्य गाड़ी से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया और क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया। उसकी हालत ठीक हैं।

chat bot
आपका साथी