मिट्टी धंसने से मैक्स खाई में गिरी, चालक घायल

बागेश्वर के बालीघाट के समीप मिट्टी धंसने से एक मैक्स वाहन 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन चालक घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 10:48 PM (IST)
मिट्टी धंसने से मैक्स खाई में गिरी, चालक घायल
मिट्टी धंसने से मैक्स खाई में गिरी, चालक घायल

जासं, बागेश्वर : बालीघाट के समीप मिट्टी धंसने से एक मैक्स वाहन 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को खाई से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शनिवार को बालीघाट से तीन किमी आगे खुल्दौड़ी मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन यूके 02टीए 0847 अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। एसआइ प्रहलाद सिंह ने बताया घटना में चालक सिनौला निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. नंदन सिंह नगरकोटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन खुल्दौड़ी गांव से बागेश्वर की तरफ आ रहा था। उन्होंने बताया घटना मिट्टी धंसने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही वाहन में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बालबाल बच गई। पुलिस टीम में आरक्षी संतोष राठौर, सुनील कुमार आदि शामिल थे।

उधर अल्मोड़ा में विवाह समारोह से लौट रहा एक युवक खाई में गिर गया। जिसे उसके परिजन गंभीर अवस्था में शनिवार को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लमगड़ा ब्लॉक के बचकांडे निवासी पूरन राम (35) शुक्रवार की रात्रि गांव के एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। परिजनों के अनुसार देर रात्रि समारोह से घर लौटते समय रास्ते में उसका पैर फिसल गया। जिससे वह खाई में जा गिर गया। सुबह गांव के लोगों ने उसे बदहवास स्थिति में देख उसके परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

chat bot
आपका साथी