पॉजिटिव केस बढ़े तो 15 दिन बाजार करेंगे लॉकडाउन

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए भराड़ी व्यापार मंडल ने बदलाव का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 05:14 PM (IST)
पॉजिटिव केस बढ़े तो 15 दिन बाजार करेंगे लॉकडाउन
पॉजिटिव केस बढ़े तो 15 दिन बाजार करेंगे लॉकडाउन

जासं, बागेश्वर: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए भराड़ी व्यापार मंडल ने कहा कि बाहर से लोग यहां क्वारंटाइन हो रहे हैं। जिसके चलते पॉजिटिव बढ़ते हैं तो बाजार को 15 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया जाएगा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने कहा कि बुधवार से भराड़ी बाजार सुबह सात से एक बजे तक ही खुलेगा। यह निर्णय व्यापारियों ने सर्वसम्मति से लिया है। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए प्रशासन के साथ ही व्यापारियों की भी अहम जिम्मेदारी है। लॉकडाउन में दी गई ढील के बावजूद लोग खरीदारी को कम आ रहे हैं। बाजार में मंदी छाई हुई है। अब महानगरों से प्रवासी घर लौट रहे हैं। जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्हें स्थानीय होटल, स्कूल, कालेजों में संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई तो वे 15 दिन के लिए बाजार को पूर्ण लॉकडाउन करेंगे। इस मौके पर व्यापारी प्रताप सिंह, गोविद सिंह, बलवंत सिंह, रमेश सिंह, प्रकश मेहता, दीवान सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी